फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आईं 200 भेड़ें, बचाने में चरवाहे की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आईं 200 भेड़ें, बचाने में चरवाहे की भी मौत
विज्ञापन

घटना के चलते प्रभावित हुआ कई ट्रेनों का परिचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। नोनहरा थानाक्षेत्र के खालिसपुर गांव के पास रविवार की शाम बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 200 से अधिक भेड़ों और चरवाहे की मौत हो गई। देर रात सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। ट्रेनों को कॉसन के सहारे गुजारा गया।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित नागपुर गांव निवासी राम प्रसाद पाल (70) खालिसपुर गांव से भेड़ों को लेकर रेलवे ट्रैक के किनारे होते हुए कठवामोड़ जा रहे थे। लगभग साढ़े सात बजे गोदिया एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से भेड़ें कटने लगीं। यह देख राम प्रसाद पाल बदहवास हो गए। वह भेड़ों को बचाने की कोशिश करने लगे, इस चक्कर में खुद भी ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी भी मौत हो गई। उधर, सूचना मिलते ही रेलवे विभाग सतर्क हो गया। आनन-फानन में इस रूट की कई ट्रेनों को रोक दिया गया। जांच के बाद कॉसन पर ट्रेनें वाराणसी के लिए रवाना की गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात ग्रामीणों की मदद से भेड़ों के शवों को ट्रैक से हटवाया और चरवाहे के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। गाजीपुर सिटी स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक एसएन सिद्दीकी ने बताया कि नोनहरा के पास लाइन क्रॉस करते समय यह घटना हुई। इससे करीब 30 मिनट ट्रेनें लेट हुईं। कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें