गाजीपुर। सीबीएसई 12वीं के फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा शनिवार को हुई। इसमें कुल 899 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 66 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा में कुल 965 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 899 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 66 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि उनके यहां परीक्षा में 104 में 17 अनुपस्थित तथा 87 उपस्थित रहे। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि पंजीकृत 425 में 389 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे जबकि 36 ने परीक्षा नहीं दी। तूलिका पब्लिक स्कूल के निदेशक सौरभ उपाध्याय के अनुसार सभी 54 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। जमानिया क्षेत्र के सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में 135 उपस्थित तथा छह गैरहाजिर थे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अमिताभ मुखोपाध्याय ने बताया कि 155 में तीन ने परीक्षा छोड़ दी। शेष 152 परीक्षा में बैठे। वेद इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य रिचा श्रीवास्तव ने बताया कि 69 में 66 उपस्थित एवं तीन अनुपस्थित तथा गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने बताया कि 17 में एक अनुपस्थित तथा 16 ने परीक्षा दी।