गाजीपुर। रंगों के त्योहार होली में गिनती के दिन शेष रह गए हैं। पर्व के करीब आते ही इससे संबंधित सामग्रियों विशेष कर रंग और पिचकारी आदि की स्थायी एवं अस्थायी दुकानों पर खरीददारों की भीड़ जुटने लगी है। पिचकारी और रंग को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। विभिन्न रंग और आकार की पिचकारी दुकानदारों द्वारा मंगाई गई हैं। परंपरागत पिचकारी के साथ ही बोतल, बंदूक की डिजाइन के अलावा अन्य छोटी-बड़ी स्टाइलिश पिचकारी 20 रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक में उपलब्ध हैं। इसी प्रकार रंग-बिरंगी टोपियां और मुखौटे भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। महुआबाग के विक्रेता संजीव ने बताया कि त्योहार नजदीक आने पर बिक्री और बढ़ेगी।