गाजीपुर। भाजपा की ओर से भारत के मन की बात अभियान के तहत मंगलवार को विधान परिषद सदस्य डा. केदारनाथ सिंह ने शहर के प्रमुख औद्योगिक स्थान स्टीमर घाट के उद्यमियों से संपर्क कर गाजीपुर की पहचान एवं प्रसिद्ध इत्र उत्पादन के प्रोत्साहन पर विचार किया। गाजीपुर की इस पहचान को पुनर्स्थापित करने तथा इसे प्रोत्साहित करने पर भी विचार-विमर्श किया। व्यवसायियों ने कहा कि इत्र बनाने में प्रयुक्त होने वाले फूल की प्रचुर मात्रा में खेती न होने से उत्पादन एवं व्यवसाय के साथ जिले की पहचान प्रभावित हुई है। इस संपर्क एवं संवाद में डा. सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जितेंद्रनाथ पांडेय, बृजनंदन सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, प्रवीण सिंह, रघुवंश सिंह, भानू जायसवाल तथा व्यवसायी लालजी केशरी, धन्नू वर्मा, ईश्वरचंद्र जायसवाल, श्यामजी, निर्गुण केशरी, ज्ञानप्रकाश, गोपाल पांडेय, भानू केशरी, सचिन आदि उपस्थित थे।