फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के लिए निकाला कैंडिल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने का क्रम अभी बना हुआ है। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में कैंडल मार्च निकाल शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जमानिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। रामलीला मैदान, रेलवे फाटक होते हुए रेलवे पार्क में श्रद्धांजलि सभा की गई। दो मिनट मौन रहकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर परशुराम राजभर ने कहा कि भारत का संविधान एक विचारधारा पर चलने के लिए बनाया गया है। कई धाराओं पर नहीं। इस अवसर पर राजेंद्र राजभर, पंचरत्न राजभर, राजेंद्र राजभर, जनार्दन राजभर, विमल, सैफी राईन, त्रिलोक राजभर आदि उपस्थित थे। करंडा संवाददाता के अनुसार, चोचकपुर मौनी बाबा धाम से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद जीप स्टैंड के पास सिद्धू और पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इसके बाद वहां से कैंडल जलाकर पुन: मौनी बाबा धाम पर जाकर दो मिनट का मौन रखा गया। इसमें अमित चौरसिया, पवनजय पांडेय, मनोज सिंह, अमित चौरसिया, नितीश दुबे, सौरभ, मनचंदा उपाध्याय, अवधेश दूबे, अजीत दूबे, शशांक सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें