फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण पूरे समाज के लिए जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज में शनिवार को %महिला सशक्तिकरण की चुनौतियां एवं समाधान% विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ. श्रद्धा सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं है बल्कि पूरे समाज के लिए है। किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व सिर्फ उसके जैविक पक्षों से नहीं बल्कि समाज की संस्कृति एवं संरचना से भी निर्मित होता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कर रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। इसका कारण यही है कि हमने सामाजिक-सांस्कृतिक संस्कृति बेड़ियों को तोड़ा है। आधुनिक नारी जगी हुई स्त्री है। उसने अपने सोने के गहने तोड़कर फेंक दिए हैं। वह प्रत्येक क्षेत्र में स्वावलंबी एवं सशक्त बनना चाहती है। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. सविता भारद्वाज ने कहा कि जैसे-जैसे सामाजिक संस्कृति की विषमताओं में कमी आती जा रही है वैसे-वैसे नारी निरंतर उत्थान कर रही है। महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेंजर छात्रा शिखा यादव तथा द्वितीय स्थान शिखा जायसवाल ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पांच छात्राओं बिंदु कुशवाहा, दिव्या प्रधान, मुस्कान, मनीषा सिंह तथा सलेहा खानम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ. श्रद्धा सिंह, प्राचार्य प्रो. डॉ. सविता भारद्वाज एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. अनिता कुमारी ने पुरस्कृत किया। इसके पहले मुख्य अतिथि का एनसीसी छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण का अहसास कराते हुए गार्ड आफ ऑघनर प्रस्तुत कर सम्मान किया गया। प्राचार्य एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों डॉ. शिवकुमार एवं डॉ. पूजा सिंह ने मुख्य अतिथि का बैज एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण से किया। रेंजर छात्राओं ने डिजिटल इंडिया सप्ताह के तहत %सोशल मीडिया के मकड़जाल% पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। इस अवसर पर मुख्य शास्ता डॉ. एसकेएस पांडेय ने सभ्य समाज के निर्माण में नारी की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन समारोहक डॉ. विकास सिंह तथा आभार ज्ञापन महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ अनीता कुमारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें