फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय में आयोजित हुआ रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आईटीआई परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी एके प्रजापति ने बताया कि इस मेला में प्रतिभागी कंपनियां/नियोजक, एसएलबी सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा, जीफोरएस सिक्योरिटी सेल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा द्वारा सिक्योरिटी गार्ड में 40, जयाशक्ति बायो टेक्नालाजी प्रालि, ओम हिमालयन एग्रो टीच प्राइवेट लिमिटेड, विनुथना फर्टिलाईजर्स वाराणसी, एक्सजेंट एक्वा प्रालि द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटीव के 83 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम गाजीपुर द्वारा 33 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। मेला में लगभग 800 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया तथा कुल 156 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर हरिनाथ मौर्य, दान बहादुर यादव, राजकुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें