सैदपुर। क्षेत्र के अठगांवा स्थित लोदी सिंह, द्वारिका सिंह हाकी स्टेडियम में सोमवार को बीते अक्तूबर माह के दूसरे सप्ताह में मलेशिया में हुई अंतरराष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर वापस लौटे विष्णुकांत सिंह उर्फ अर्जुन का भव्य स्वागत किया गया। 6 से 13 अक्तूबर तक मलेशिया में हुई सुल्तान जौहर कप हाकी प्रतियोगिता में उपजेता रही भारतीय जूनियर हाकी टीम का विष्णुकांत सिंह ने प्रतिनिधित्व किया। स्टेडियम में खिलाड़ी विष्णु ने अपने गुरु और स्टेडियम के संस्थापक पूर्व एमएलसी डा. कैलाश सिंह का पैर छूकर जहां आशीर्वाद लिया वहीं गुरु ने शिष्य को माला पहनाकर उसका अभिनंदन किया। स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों के बीच मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया गया। इस मौके पर आशीष सिंह, गुंजन, रामनाथ, दिनेश, जानकी, अमित, अरविंद, देवेंद्र, रामकृष्ण सिंह, उदयवीर यादव, राजकुमार, हरिश्चन्द्र, बंटी और मुकुल आदि उपस्थित थे। एक अन्य कार्यक्रम में विष्णुकांत सिंह का सिधौना बाजार में फूलमाला से लादकर स्वागत किया गया। युवा शक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव, कमलेश यादव राय साहब, अमित सिंह, रामअवध, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।
...