फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। भदौरा ब्लॉक परिसर में राष्ट्रीय मध्याह भोजन रसोइया फ्रंट की बैठक सोमवार को हुई। इसमें रसोइयों को आठ माह का मानदेय न मिलने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। अध्यक्ष शंभू राय ने बताया कि रसोइया अपना कार्य समय से करती हैं तब भी उनको सही समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। आठ माह से मानदेय नहीं मिला है। अगर हम लोगों की मांग 20 अगस्त तक पूरी नहीं होती है तो हम लोग अपने हक एवं मानदेय के लिए कार्य बहिष्कार कर तहसील एवं जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में महदेई देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, रामशरीफ़ा सिंह, धीरजा देवी, प्रेमलता, गीता, गायत्री, फूल कुमारी, पूनम, शहजादी, कौशल्या, नैनतारा, रमाशंकर, सतीश, जानकी, मनाकी, राजकुमारी, बेचन आदि उपस्थित थी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंभू राय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें