ब्राह्मण जनसेवा मंच की बैठक सहकारी कालोनी आमघाट गांधी पार्क स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें 4 मार्च को मनिहारी ब्लाक इकाई का गठन एवं होली मिलन समारोह हंसराजपुर स्थित श्री शिवनंदन बाबा इंटर कालेज में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला सहकारी संघ की मरदह ब्लाक इकाई अध्यक्ष पद पर चतुुर्भज चौबे के निर्विरोध निर्वाचन होने तथा जिला गंगा समिति में भारत सरकार द्वारा साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर और पीजी कालेज के पर्यावरण विभा के विभागाध्यक्ष डा. पीके मिश्र तथा प्रसून दूबे को सदस्य नामित किए जाने पर मंच हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी गई। इस अवसर पर महेंद्र पांडेय, प्रवीण तिवारी, उमेश तिवारी, प्रो. विनोद चौबे, विजयशंकर पांडेय, विरेंद्र चौबे, डा. अंबिका पांडेय, अंबिका दूबे, विजयशंकर चतुर्वेदी, सौरभ पांडेय, मृत्युंजय मिश्रा, विवेकानंद पांडेय, अजय तिवारी, संजय तिवारी, दिव्यांशु पांडेय, संतोष पांडेय, सच्चितानंद पांडेय, अमित तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, विनोद पांडेय, प्रमोद मिश्रा, मनोज दुबे, विवेक चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। अंत में संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।