फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा स्पेशल ट्रेनों का ठहराव होने से हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। मेन लाइन पर शून्य नंबर से चलने वाली 28 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का ठहराव मंगलवार की रात से दिलदारनगर तथा जमानिया स्टेशन पर होने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। एक हफ्ते पहले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और हाजीपुर जोन की रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य रमाकांत सिंह ने केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मिलकर इस रूट से गुजरने वाली सभी छठ एवं पूजा स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दिलदारनगर एवं जमानिया में करने की मांग की थी। इस पर रेल राज्यमंत्री ने सभी पूजा स्पेशल ट्रेनों का तत्काल ठहराव करने का निर्देश दिया था। मंगलवार की देर शाम से ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया। इस सौगात पर दिनेश गुप्ता, रमाशंकर जायसवाल, रामानंद, वीरेंद्र शर्मा, हरलेश कुमार, दिलीप कुमार, अजय गुप्ता, विनोद कुमार वर्मा, आशीष कुमार, दिनेश अकेला आदि ने रेल राज्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। दानापुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेश पर 0 नंबर से शुरू होने वाली सभी पूजा स्पेशल ट्रेनों के 24 अक्तूबर की रात से दिलदारनगर तथा जमानिया स्टेशनों पर ठहराव की लिखित जानकारी कंट्रोल के माध्यम से परिचालन विभाग के अधिकारियों के साथ स्टेशन पर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें