गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से लौकी की उत्पादन तकनीक विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सदर ब्लाक के रघुनाथपुर ग्राम में आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लौकी एक लोकप्रिय सब्जी है, जिसकी मांग बराबर बनी हुई और मूल्य भी अच्छा प्राप्त हो रहा है। लौकी की प्रजाति जो भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की तरफ से विकसित काशी गंगा सर्वोत्तम प्रजाति है, इसका औषधीय उपयोग भी है। इसकी लागत सबसे कम और उत्पादन सर्वाधिक होता है। इसके साथ ही सभी प्रकार की मौसमी सब्जियों के उत्पादन नर्सरी एवं किचेन गार्डेन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उपस्थित सभी किसानों, महिलाओं को किचन किट, लौकी, प्रजाति काशी गंगा, नेनुआ-काशी दिव्या आदि के बीज उपलब्ध कराए गए। इस प्रशिक्षण में 20 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
....