करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के दुबिहा बाजार में गत 26 फरवरी की शाम सफारी गाड़ी से धक्का मारकर घायल करने और घर के बाहर खड़े पांच चार पहिया वाहनों और दो मिठाई दुकानों के काउंटर क्षतिग्रस्त कर हमलावर फरार हो गए थे। सीसीटीवी कैमरे से चिह्नित हुए 19 दिन हो गए लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि एक सप्ताह में गिरफ्तारी का आश्वासन पुलिस ने दिया था। हमलावर नशे में धुत तेज वाहन सवार बब्बन को धक्का मारते हुए रसड़ा की तरफ निकल गए। घायल को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र भेजा। उसी रात 12 बजे रसड़ा की तरफ से लौटते समय दुबिहा बाजार में घर के बाहर खड़ी अजीत सिंह यादव की बोलेरो, अर्टिगा, टोयोटा और दो स्काॅर्पियो वाहनों सहित संतोष यादव और अखिलेश गुप्ता के मिठाई दुकान के काउंटर का शीशा तोड़कर भाग गए। कार्रवाई के लिए वाहन संचालक और दुकानदार धरने पर बैठे थे। संवाद