फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 292

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। जनपद न्यायाधीश उमेश कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुल 14363 प्रकरण के मामले निस्तारण के लिए नियत किए गए थे। सुलह-समझैता एवं संस्वीकृति के आधार पर 2928 वाद अंतिम रूप से निस्तारित किए गए। इनमें राजस्व विभाग आदि के 988 तथा विभिन्न न्यायालयों के 1514 मामले निस्तारित किए गए। मोटर दुर्घटना प्रकरण में प्रतिकर तथा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र एवं अन्य मामलों में कुल मु. 2,14,27,261 के संबंध में आदेश न्यायालय द्वारा पारित किया गया। जिले के टेलीफोन, बीमा कंपनी एवं विभिन्न बैंक के बकाया ऋण संबंधित प्री-लिटिगेशन के कुल 426 मामले निस्तारित किए गए। इसके द्वारा लगभग 3, 54, 32, 946 रुपये के बकाया बिल एवं ऋण वसूली की कार्रवाई पूरी हुई। प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए नियत वादों के विस्तृत रूप-रेखा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, वादकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें