फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैदपुर का अभिभावक सम्मेलन रविवार को समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, लोकगीत, फाग गीत, बसंत गीत, देशभक्ति कव्वाली, नाटक, कवि सम्मेलन एवं विविध नृत्य ने सबका मन मोह लिया। राजा हरिश्चंद्र नाटक की प्रस्तुति देख लोगों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य एस पांडेय ने कहा कि यह विद्या मंदिर निरंतर अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग है। यहां के आचार्य शैक्षणिक गतिविधियों के साथ जिस तरह का सांस्कृतिक परिवेश बनाते हैं उससे राष्ट्र निर्माण को मजबूती प्रदान होती है। इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार पांडेय ने विद्यालय की प्रगति आख्या और विद्या मंदिर के इतिहास पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवचरन दास जायसवाल, सरस्वती विद्या मंदिर के अमेठी क्षेत्र के संभाग निरीक्षक गोपाल त्रिपाठी, प्रबंधक जितेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विजयशंकर शुक्ला, सूर्यकांत तिवारी, गोपाल यादव, मधुबाला श्रीवास्तव का योगदान सराहनीय रहा। अध्यक्षता जयप्रकाश त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें