देवकली। गोरयाडीह बाबा खानपुर के परिसर में आठ मार्च से 16 मार्च के बीच श्री मारुति नंदन महायज्ञ नंदलालदास महाराज के तत्वावधान में आयोजित है। इसकी पूर्णाहुति एवं भंडारा 16 मार्च को आयोजित होगा। यह जानकारी लौटनदास महाराज ने देते हुए बताया कि महायज्ञ की कलश यात्रा आठ, नौ को मंडप पूजा, दस को अरणी मंथन तथा 16 मार्च को पूर्णाहुति एवं दोपहर से भंडारा का कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम के बीच में मानस प्रवचन, कीर्तन, भजन एवं रोज रात को आठ बजे से 12 बजे के बीच वृंदाबन के रासलीला मंडल की ओर से श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर आधारित रासलीला का कार्यक्रम आयोजित होगा।