बहादुरगंज (गाजीपुर)। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में स्थानीय विद्युत उपकेंद्र परिसर में इलेक्ट्रिक सिटी अमेंडमेंट 2018 बिल के विरोध में शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर समिति के नेता अरविंद कुशवाहा ने कहा कि यह बिल कर्मचारी एवं जन विरोधी बिल है। सरकार इस बिल को देश के चुनिंदा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के मकसद से कर रही है। इसे तत्काल वापस लिया जाए नहीं। यदि लागू होता हैं तो मजदूर, किसान, व्यापारी एवं आम जनमानस इससे प्रभावित होंगे। इसके विरोध में संगठन 8 जनवरी से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार करेगी। इस अवसर पर संतोष कश्यप, तारकेश्वर यादव, लाल बहादुर सोनिया, मुनेंद्र यादव, सुरेश कुशवाहा, राधेश्याम, सुनील, पिंटू, रवि, नितिन राम आदि मौजूद रहे।