गाजीपुर। विकास भवन स्थित डीपीओ कार्यालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद व्यास और महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का बीमा कराने, पोषाहार वितरण में अनियमितता दूर कराने एवं अन्य समस्याओं का निदान कराने के संदर्भ में वार्ता हुई। डीपीओ श्री व्यास ने सभी समस्याओं का निदान तत्काल कराने का आश्वासन दिया। बैठक में अध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह, शीला तिवारी, अमरनाथ दूबे, राजेश कुमार, माया सिंह, शाहनवाज परवीन, उर्मिला सिंह, सतीश गुप्ता, भाईलाल, आशा जायसवाल, हीरा सिंह, गीता सिंह, तिलकू, सीता सिंह, ममता अधिकारी, ऊषा वर्मा, कमला यादव, माया राय, मिथिलेश राय, संगीता सिंह आदि उपस्थित रहीं।