फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हिंसा विरोधी पखवारा के तहत पहुंची यात्रा का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। महिला हिंसा विरोधी पखवारा के तहत ‘प्यार में वार क्यों’ कार्यक्रम के तहत तीन सौ किलोमीटर की बलिया से निकली यात्रा सोमवार को मरदह पहुंची। क्षेत्र के एएमबी इंटर कॉलेज परिसर में संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संबंध में प्रकाश डालते हुए रेड ब्रिगेड के अजय पटेल ने कहा की 16 नवंबर से 25 दिसंबर तक पूरी दुनिया में महिला हिंसा विरोधी पखवारा का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रेड ब्रिगेड ने ऑक्सफैम के सहयोग से तीन सौ किलोमीटर की एक यात्रा (बलिया, गाजीपुर, भदोही और वाराणसी) तक का आयोजन किया है। इसमें विभिन्न स्कूल-कालेजों के बच्चों से मिलकर महिला हिंसा के विरोध में एक अभियान चलाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में बच्चों से ढेर सारे सवाल कर एक संवाद स्थापित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से ऽप्यार में वार क्योंऽ सारी गलियां महिलाओं पर क्योंऽ ऽअकेली लड़की अक्सर नहीं जिम्मेदारऽ विषय पर बात करके उनकी राय जानी गई। बच्चों ने इस विषय पर खुलकर अपनी बात रखीं। कहा कि घर और समाज में आज भी महिलाओं की स्थिति दोयम दर्जे की है। इसके बाद विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवाद किया और हस्ताक्षर अभियान चलाया। रेड ब्रिगेड की गाजीपुर की जिला संयोजक अंकिता मित्रा, बलिया की जिला संयोजक आर्या पांडेय, दिव्या, प्रियंका, काजल ने उपस्थित छात्रों को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल अहमद नदीम रजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें