फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल में उतर रहे करेंट से 1

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी के टाल मोहल्ला में सोमवार की शाम नाले के पानी में बैठे 18 पड़वों की मौत विद्युत पोल में करेंट उतरने की वजह से हो गई। इस मामले में पशु कारोबारी ने विद्युत विभाग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जानकार बताते हैं कि इनको बकरीद में बेचने के लिए लाया गया था। खुदाईपुरा निवासी फारूक के 18 पड़वे चरने के लिए निकले थे। सभी लकड़ी के टाल मोहल्ला के पास नाले के ठंडे पानी में करीब तीन बजे बैठे थे। इसी दौरान एक पड़वा उठकर नाले से सटे विद्युत पोल के पास गया और उससे सट गया। पोल में करेंट आने की वजह से वह उसकी जद में आ गया और उसके शरीर से करेंट नाला में दौड़ गया, जिससे नाले में बैठे पड़वे चिल्लाने लगे। एक-एक कर अन्य 17 पड़वों की भी विद्युत करेंट से मौत हो गई। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मवेशियों को छटपटाता देख समझ गए कि उन्हें करेंट लगा है। लोगों ने आनन-फानन में विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराया, लेकिन तब तक 18 पड़वों की मौत हो गई थी। इस मामले में मवेशी स्वामी ने विद्युत विभाग के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें