गाजीपुर। वेलफेयर क्लब महिला प्रकोष्ठ की बैठक बुधवार को प्रधान कार्यालय पीरनगर में हुई। इसमें क्लब की ओर से आयोजित जिला स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में क्लब की सचिव नैना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 12 अगस्त को सुबह साढे दस बजे गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में किया गया है। प्रतियोगिता में कक्षा छह से स्नातकोत्तर तक की छात्राएं शामिल होंगी। यह प्रतियोगिता दो वर्गों कनिष्ठ तथा वरिष्ठ वर्ग में आयोजित की जाएगी। बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म विद्यालयों के अतिरिक्त क्लब की तरफ से निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी अंतिम तिथि छह अगस्त निर्धारित की गई है। इस मौके पर अनामिका, शीला सिंह, सरोज भारती, आंचल, धर्मेंद्र कुमार,चंद्रिका प्रसाद, अविनाश, आनंद, बबिता, बृजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा शशि यादव तथा क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।