मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों संग फनसीटी में बैठक कर कहा कि सरकार की समस्त योजनाएं पूंजीपतियों और बड़े औद्योगिक घरानों के लिए बनायी जा रही हैं। हमारा छोटा और मझोला व्यापारी जीएसटी की विसंगतियों से परेशान है, 100% एफडीआई और आन लाइन ट्रेडिंग की वजह से व्यापारी कराह रहा है। व्यापार मंदा पड़ा है। ऐसे में आगामी आम चुनावों में व्यापारी समाज सरकार को मुहंतोड़ जवाब देने के लिए कमर कस चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का स्वागत किया गया साथ ही साथ उम्मीद जताई गयी कि यह व्यापारी सुरक्षा में अहम किरदार अदा करेगा। इस दौरान हापुड़ से प्रदेश मंत्री विजय अग्रवाल का भी व्यापारियों ने स्वागत किया। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी, जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार, शैलेंद्र अग्रहरि, अमित श्रीनेत, राहुल बरनवाल, अंकित मिश्रा, नयन जायसवाल, पप्पू खत्री, बाबा जायसवाल, आयुष सिंह, दीपू जायसवाल आदि रहे।