गाजीपुर, दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के अमौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर रंजीत सिंह (25) को घायल कर दिया है। जिस पर घायल ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में लिखित तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने भदौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीड़ित का मेडिकल कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक एके त्रिपाठी ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।