बोर्ड परीक्षा में अपनी मेधा का डंका बजाने वाले जिले के मेधावियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री 29 मई को लखनऊ स्थित डा. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट इग्जामिनेशन की वर्ष 2018 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के 21 मेधावियों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से तैयार कर ली गई है। डीआईओएस कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा में अच्छी रैंक लाकर जिले का मान बढ़ाने वाले मेधावियों में अभिमन्यू, ज्योति मौर्य, निधि कुशवाहा, विकास कुशवाहा, अंजली यादव, श्वेता, दिव्या कुशवाहा, शैलजा, ओमप्रकाश सिंह यादव, जागृति यादव एवं अरुण राजभर प्रमुख हैं। इसी तरह इंटर में अनन्या राय, प्रतिभा मौर्य, आकांक्षा गुप्ता, आरती यादव, स्नेहलता बिंद, विकास कुमार गौतम, शिवानंद चौहान, महिमा यादव, अंजली वर्मा एवं खश्बू को सम्मानित किया जाएगा।