अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के अध्यक्ष केशवचंद्र यादव के जिले में प्रथम आगमन पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री यादव ने पार्टी को मजबूत बनाने की अपील करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। स्वागत करने के समय शहर कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद, प्रदेश सचिव रविकांत राय, पीसीसी सदस्य पंकज दुबे, सुनील राम, प्रेम सिंह, जनक कुशवाहा, रामनगीना पांडेय, आनंद राय, राजेश उपाध्याय, सुनील साहू, विश्वनाथ जायसवाल, मनीष कुमार, माधव कृष्ण, रामाश्रय राजभर, सत्येंद्र यादव, लड्डू राईनी, बबलू, सुनील कुमार, रामप्रवेश चौहान, गुलाब यादव, अखिलेश यादव एवं झुन्ना शर्मा आदि उपस्थित थे। अंत में लालसाहब यादव एवं जयप्रकाश यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।