फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के विभिन्न उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यूनियन बैंक आफ इंडिया की ओर से वित्तीय वर्ष 2018-19 के बिजनेस प्लान मीटिंग की आयोजन महुआबाग स्थित शुभ्रा मोटेल में किया गया। इस अवसर पर आंचल प्रमुख जगमोहन सिंह ने कहा कि जिले का अग्रणी बैंक होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम आगे बढ़कर बैंक के विभिन्न उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाए। जिले के विकास में भागीदार बने। गाजीपुर जिले में बैंक की सौ शाखाएं, 98 एटीएम एवं 262 बैंक मित्र कार्यरत हैं। क्षेत्र प्रमुख संजयनारायण ने सभी को बैंक के कारपोरेट विजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सभी शाखाओं को वित्तीय वर्ष 2018-19 का टारगेट दिया गया। बताया कि गाजीपुर जिले में यूनियन बैंक का मार्केट शेयर डिपाजिट में 50.29 प्रतिशत और एडवांस में 46.35 प्रतिशत है। इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2017-18 में सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया गया। मीटिंग में क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक एवं सभी शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें