फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग कार्य के लिए लिया जाएगा ब्लाक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के बीच चल रहे अंतिम चरण के दोहरीकरण एवं इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 9 मार्च को वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के बीच 9 से 12 बजे तक तीन घंटे का ब्लाक लिया जाएगा। वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से 9 मार्च को डेमू एवं पैसेंजर गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन, रीशिड्यूलिंग एवं संक्षिप्तीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि 15111 /15112 वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, 75104/75103 वाराणसी सिटी-फेफना डेमू, 55163 /55164 औड़िहार-शाहगंज सवारी गाड़ी, 55133 /55134 वाराणसी सिटी-बलिया सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। बताया कि 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी साप्ताहिक एक्सप्रेस को 95 मिनट वाराणसी जंक्शन में रेगुलेट किया जाएगा। 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को 30 मिनट सारनाथ में, 14017 रक्सौल-दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस को 45 मिनट सारनाथ में, 14008 दिल्ली-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस को 180 मिनट वाराणसी जंक्शन प्वाइंट पर रनिंग के अनुसार मार्ग में रेगुलेट किया जाएगा। बताया कि 75113 /75114 भटनी-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी 6 से 14 मार्च तक वाराणसी सिटी-सारनाथ के मध्य निरस्त रहेगी। भटनी-सारनाथ-भटनी के मध्य चलेगी। 55131 /55132 छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी बलिया एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी और बलिया-छपरा के मध्य ही चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें