फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने पर डीएम कार्यालय को होगा घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी बैठक सोमवार को विकास भवन परिसर में हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने बीते 22 फरवरी को मानदेय भुगतान के लिए लिखित रूप से निर्देश दिया था। लेकिन विकास खंडों में इस निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मानदेय भुगतान दो दिन में नहीं किया जाता है, तो ग्राम रोजगार सेवक एक मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास खंडों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की जा रही मनमानी से ग्राम रोजगार सेवकों में काफी रोष व्याप्त है। अगर 28 फरवरी से पहले मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है तो एक मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग और जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर राजकुमार चौबे, पिंटू पांडेय, शशिकांत गिरी, विकास यादव, विवेकानंद यादव, पिंटू, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें