गाजीपुर। जिले के राजकीय विद्यालयों में संचालित हो रहे विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण राजकीय हाईस्कूल बिरनो और राजकीय हाईस्कूल रेवतीपुर में एक साथ चलाया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रति विद्यालय दस-दस सदस्यों के हिसाब से कुल 20 सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। राजकीय हाईस्कूल बिरनो के सदस्यों को मास्टर ट्रेनर रामअवतार यादव ने तथा राजकीय हाई रेवतीपुर के सदस्यों को मास्टर ट्रेनर गोपीनाथ मौर्य ने प्रशिक्षित किया। मास्टर ट्रेनर रामअवतार यादव ने प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को विद्यालय की ग्रेडिंग करना, विद्यालय की विकास योजना तैयार करने, नामांकन और उपस्थिति का लेखा तैयार करने के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद सदस्यों का पोस्ट टेस्ट प्रपत्र भरवाकर उनका मूल्यांकन भी किया गया । प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों की तरफ से प्रधानाचार्य जयप्रकाश गुप्ता, शिक्षक सनातन कुमार गहलौत, सोमलता, रामजी विश्वकर्मा, प्रमोद तिवारी ,पुष्पा ठाकुर, शमशेर राम, सुनीता यादव और सुषमा यादव ने आवंटित बिन्दुओं पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। मास्टर ट्रेनर रामअवतार यादव ने बताया कि सातवें चक्र का दो दिवसीय प्रशिक्षण 12 एवं 13 जनवरी तक राजकीय हाईस्कूल मधुबन और राजकीय हाईस्कूल गोडी में शुक्रवार से शुरू होगा।