गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 18 सूत्री मांगों को लेकर गेट मीटिंग हुई। इस मौके पर परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रथम मांग के रुप में पुरानी पेंशन के साथ-साथ दूसरी मांग डिप्लोमा इंजीनियर की तरह सभी राज्यकर्मी को सातवें वेतनमान के समतुल्य वेतनमान दिया जाए। कहा कि राज्य कर्मियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तरह सभी भत्तों मेें समानता प्रदान की जाए। अपनी मांगों को लेकर सभी संबंद्ध संगठन, सहोगी संगठन, कर्मचारी, शिक्षक, संविद कर्मचारी, शिक्षा प्रेरक एवं श्रमिकों द्वारा 22 दिसंबर को विकास भवन परिसर से बाइक जुलूस निकाला जाएगा। इस मौके पर श्रीकांत राय, दिनेश यादव, बालेंद्र त्रिपाठी, अरविंद कुमार सिंह, हरेंद्र विक्रम, पुष्पराजमणि त्रिपाठी, जयप्रकाश बिंद, ईश्वर प्रसाद यादव, अनिल गोस्वामी, विनोद चौधरी, राघवेंद्र सिंह, संजय कुमार, रफीउल्ला अंसारी, संजय कुमार, प्रमोद, राजनाथ यादव, कमलेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन दिनेश यादव ने किया।