फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में बौरी के अमरनाथ बिंद ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। क्षेत्र के खड़वल गांव में स्व. रामकेर राजभर के 11 वीं पुण्यतिथि पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के 4 किमी की दौड़ में बौरी के अमर नाथ बिंद प्रथम, महाहरधाम के सुनील कुमार द्वितीय और भाला के लल्लू तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के 7 किमी की दौड़ में महाहर धाम के सुनील कुमार प्रथम, भाला के राजकुमार राजभर द्वितीय एवं गाजीपुर के अनिल यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं के 1600 मीटर की दौड़ में भाला की प्रियंका मौर्य प्रथम, करहिया की संगीत खरवार द्वितीय तथा बभनौलिया की पूजा राजभर तृतीय स्थान पर रही। साथ ही सुमित राजभर, अमन, अनिल यादव, हरिश्चंद बिंद, रमेश पाल, अभय यादव, धर्मेंद्र यादव, सत्येंद्र बिंद, अमेरिका यादव, रोहित राजभर, प्रियंका यादव, नीलम राजभर, पूजा यादव, शालिनी सिंह, प्रीती कुशवाहा सांत्वना पुुरस्कार मिला। इस मौके पर मुख्य अतिथि रितेश सिंह ने कहा की क्षेत्र की लड़कियों एवं लड़कों को आगे बढ़ने के लिए इस तरह के खेल का आयोजन जरूरी है। इस मौके पर जिपं सदस्य बसंत यादव, गुलाब राजभर, राधेश्याम प्रधान, रणजीत राजभर, कृष्ण मुरारी राजभर, मुन्ना सिंह, अशोक यादव, अली अख्तर, हीरा यादव, धर्मेंद्र पांडेय, सुरेंद्र, महेंद्र, राजनाथ आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता लाल बहादुर सिंह व संचालन उमाशंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें