फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा जगत के कर्मयोगी थे पूर्व मंत्री कालीचरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार में गुुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें राजनेताओं, साहित्यकारों, शिक्षक, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं आदि ने पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरण यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जंगीपुर विधायक डॉ. विरेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरण यादव शिक्षा जगत के कर्मयोगी थे। उन्होंने कहा कि पूर्व शिक्षामंत्री एवं समता कॉलेज सादात के संस्थापक कालीचरण यादव ने संघर्ष के जीवन पथ पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। वह शिक्षा जगत के कर्मवीर थे। समाजवादी विचारधारा से जुड़े थे। कहा कि समाजवादी नेता दलसिंगार दुबे से प्रेरणा पाकर राजनीति में कदम रखने वाले कालीचरण आजीवन डॉ. लोहिया के समाजवादी विचारों को अपने जीवन में अपनाया था। अपने राजनैतिक जीवन में अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। जिले के विकास के लिए वह सत्प्रयासरत रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका जो योगदान रहा है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। श्रद्धांजलि सभा को पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, एमएलसी चेतनारायण सिंह, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, कांग्रेस नेता अमिताभ अनिल दूबे, अवधनारायण राय, शिवबच्चन यादव, दिनेशचंद्र राय, ओमप्रकाश यादव, मारकंडेय यादव, राजेश कुशवाहा, मोहम्मद खालिद, संग्राम यादव, आनंद राय, डा. रामबदन सिंह, डा. कमलेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डा. गौरीशंकर राय एवं पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह तथा संचालन कवि हरिनारायण सिंह हरिश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें