फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी : कोतवाल और दारोगा पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने कार्य में लापरवाही तथा पशु तस्करी में संलिप्तता मिलने पर शहर कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय को जहां लाइन हाजिर कर दिया, वहीं रजागंज चौकी प्रभारी नसीम अख्तर को निलंबित किया है। दोनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध पशु तस्करी में संलिप्त होने की शिकायत हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने की थी। हिंयुवा के कार्यकर्ताओं का दावा है कि वह रजागंज पुलिस चौकी के पास पशु लदे कुल नौ पिकप को पकड़कर शहर कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय को बताया। इसके बाद कोतवाल की सूचना पर रजागंज चौकी प्रभारी नसीम अख्तर मौके पर पहुंच गए और पहले पशु लदे पिकअप को कब्जे में लिया, लेकिन बाद में गाड़ी को छोड़ दिया। इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तस्करी का वीडियो बना उच्चाधिकारियों के यहां भेजा। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा को वीडियो की सूचना मिलते ही रजागंज चौकी इंचार्ज नसीम अख्तर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शहर कोतवाल सुरेंद्र पांडेय द्वारा पशु लदे पिकप की सूचना एसपी को न देने पर उन्हें भी लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस कप्तान की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें