फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव आने का कोई सवाल ही नहीं उठता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगंज। कासिमाबाद विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चल रही राजनीतिक उठा-पटक को लेकर ब्लाक प्रमुख श्यामनारायण राम की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक देवली सलामतपुर स्थित कालेज के सभागार में रविवार को हुई। इस मौके पर जहूराबाद के विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर ने कहा कि कासिमाबाद विकासखंड में ब्लाक प्रमुख पद के लिए अविश्वास प्रस्ताव आने का कोई सवाल ही नहीं उठता। श्याम नारायण के पक्ष में आज यहां उपस्थित 75 सदस्य इसका जीता जागता सबूत है। विरोधी अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपने ग्राम सभा में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव की मांग की और कहा कि प्रत्येक गांव में चौमुखी विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी। शासन स्तर पर इसकी व्यवस्था होगी। इस अवसर पर राकेश तिवारी, छेदी कुशवाहा, अंबिका राजभर, सुरेंद्र राम, अनूप कुमार, चंदन जायसवाल, सुभाष राम, रमेश राजभर, मन्नू बिंद, सदानंद कनौजिया, राजेश राजभर, राजाराम बिंद, वीरबहादुर यादव, जगदीश सिंह, वरुण राय, सुग्रीव यादव, रामविलास कुशवाहा, उमेश चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें