फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशक्कत के बाद बुझी बांस के कोठ में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के कुशवाहा बस्ती में स्थित बांस के कोठ में शुक्रवार को दिन में करीब पौने 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरा मच गई। लोग तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को देने के बाद आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने पर बस्ती के लोगों ने राहत की सास ली। लोगों का कहना था कि आग नहीं बुझती तो हवा के माध्यम से बस्ती तक आग पहुंच जाती। अगर बस्ती में आग लग जाता तो उस पर काबू पाना मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें