फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को नई दिशा देने में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के मुहम्मदपुर ग्राम पंचायत के जनकपुर ग्राम में शुक्रवार की शाम गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल का उद्घाटन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुहम्मदाबाद सिगबतुल्लाह अंसारी ने कहा कि शिक्षा के जरिये हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। ग्रामीण परिवेश में शिक्षा का मंदिर स्थापित कर ज्ञान का प्रकाश देने का काम करना बहुत ही पुण्य होता है। शिक्षा से ही समाज का समुचित विकास संभव है। समारोह में विशिष्ट अतिथि धानापुर के विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि शिक्षा ग्रहण कर बच्ची दो घरों को ज्ञान से प्रकाशित करती है। मन्नू सिंह ने कहा कि ज्ञान वह संबल है, जिससे व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। प्रबंधक संजय सिंह यादव ने अतिथियों को सम्मानित किया। आकाश सिंह यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, सनबीम के प्रबंधक पिंटू सिंह, सत्यप्रकाश मौर्य, सुभाष मौर्य, शेरु सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य, अनिल यादव, विनोद यादव, जाहिद सिद्दीकी, प्रभाकर सिंह, पंकज तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, देवेंद्र यादव, अभिषेक यादव, उपेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें