फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं को पकड़ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। इन दिनों छुट्टा पशुओं की वजह से लगातार किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इस पर शुक्रवार को निजामुद्दीनपुर गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने करीब 22 पशुओं को घेर कर पकड़ लिया तथा उनको बांस-बल्ली घेर कर बंद कर दिया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पशु फसल को बर्बाद कर रहे हैं। मौके पर प्रधान भुआल यादव ने पहुंच कर उच्च अधिकारियों से बात की तथा जल्द आश्रय केंद्र बनवाने का आश्वासन दिया। जखनिया के उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी ने कहा कि गांव के पशुपालकों के पशुओं की जांच की जाएगी। अगर यह पशु उनके पाए जाते हैं तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें