औड़िहार(गाजीपुर)। वाराणसी रेलवे मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन के नेतृत्व में गुरुवार को औड़िहार जंक्शन पर बेटिकट यात्रियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान 70 यात्रियों से 76 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। टिकट निरीक्षक सचल दल के प्रमुख एके मुख़र्जी ने बताया कि मेल और पैसेंजर ट्रेनों में टीम ने 50 लोगों को बिना टिकट पकड़ा। कुछ लोगों को पैसेंजर टिकट पर मेल तथा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करते हुए पाया गया। सभी से जुर्माना वसूलने के बाद चेतावनी दी गई। सचल दस्ते में हैदर रहमान, संतोष प्रसाद, उस्मान सहित कई टिकट परीक्षक तथा आरपीएफ के जवान शमिल रहे। इस दरम्यान पूरे दिन जंक्शन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।