फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बूढनपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गुरुवार को प्रस्तावित निरीक्षण का कार्यक्रम निरस्त होने से अधिकारी जहां राहत महसूस कर रहे हैं वहीं कार्यक्रम निरस्त होने से समर्थकों में मायूसी दिख रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से संबंधित समीक्षा बैठक करने के लिए पहले तीन दिसंबर का कार्यक्रम निर्धारित था। इसके बाद यह कार्यक्रम निरस्त होकर छह दिसंबर के लिए निर्धारित हुआ था। अब गुरुवार को प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम भी निरस्त हो गया है। कार्यक्रम निरस्त होने के बाद जिले के अधिकारियों सहित ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी-कर्मचारी राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं दिन-रात एक कर हेलीपैड से लेकर समीक्षा बैठक तक की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में लगे लोग हटा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री का छह को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से संबंधित समीक्षा बैठक का कार्यक्रम दो जगह पर तय हुआ था। पहला कार्यक्रम लखनऊ से प्रारंभ होने वाले एक्सप्रेस-वे की पहली साइट तथा दूसरा एक्सप्रेस-वे के अंतिम छोर का निर्माण कर रही ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें