फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवेशन को सफल बनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ एवं अन्य शिक्षक संगठनों की बैठक महुआबाग स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को हुई। प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने कहा कि बिहार प्रांत के बोधगया में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का तीन वर्षीय वार्षिक अधिवेशन 24 नवंबर से आयोजित हो रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहेंगे। अंतर जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह यादव ने जिले के प्राथमिक शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, आनंद सिंह यादव, कृष्णकुमार सिंह, विपिन सिंह, राजेश सिंह, विनोद, जावेद उस्मानी, ओमप्रकाश, संतलाल गुप्ता एवं अंजनी मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें