फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा जरासंध का जन्मोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के स्टेशन स्थित मंदिर परिसर में मंगलवार को भारत वर्ष के प्रथम सम्राट महाराजा जरासंध मगध का उनके अनुयायियों द्वारा 5221वां जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अनुयायियों की ओर से संयुक्त रूप से सम्राट महाराजा जरासंध मगध के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। डॉ. सतीश सिंह चंदेल ने कहा कि मगध सम्राट जरासंध चंद्रवंशी क्षत्रियों के कुल देवता हैं। मगध सम्राट जरासंध के अनुयायियों की तरफ से कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी का दिन पूरे मगध में एक ऐतिहासिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन प्राचीन भारत वर्ष के प्रथम सम्राट महाराजा अग्रसेन मगध की पावन धरती पर अवतरित हुए थे। कहा कि महाराज जरासंध अत्याचारी नहीं थे बल्कि पराक्रमी थे। इस मौके पर सतेंद्र सिंह, विनोद, रामजी, विवेक कुमार, धनेश्वर प्रसाद, मोनू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें