फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को ताजपुर रेलवे स्टेशन के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। कहा कि नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी करीमुद्दीनपुर थाने के विश्वम्भरपुर गांव निवासी शैलेश पुत्र हरीलाल बुधवार की रात एक मकान की चहारदीवारी फांद कर घर में घुस गया था। अंदर अकेली सो रही बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम दे वह मौके से भाग रहा था कि उसे परिवार वालों ने देख लिया। घटना की तहरीर परिजनों ने करीमुद्दीनपुर थाने में दी। पुलिस ने दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष सुधाकर राय हमराहियों के साथ दूसरे दिन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि बलात्कार का आरोपी युवक ताजपुर रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने सूचना पर युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उधर महिला पुलिस की देखरेख में गुरुवार को बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से छानबीन कर रही है। पकड़े गए युवक ने भी पुलिस की पूछताछ में दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। घटना से गांव ही नहीं पूरे इलाके में थू-थू हो रही है। दुष्कर्म की घटना बुधवार की रात हुई थी, जब मध्य रात्रि के बाद बिजली गुल होने पर बालिका को घर में सोते हुए छोड़ कर माता-पिता छत पर सोने चले गए थे। इसी एकांत का फायदा उठाकर युवक घर में दाखिल हुआ और बालिका की अस्मत लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें