क्षेत्र के बेटाबार गांव स्थित क्रय केंद्र बेटाबर का शुक्रवार को सहायक आयुक्त एवं निबंधक पीके सिंह ने औचक निरीक्षण किया। क्रय केंद्र पर कमियां पाए जाने पर केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सहायक आयुक्त एवं निबंधक पीके सिंह ने बताया कि बेटाबर क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान कई गड़बड़ी पाई गई। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ विशेष लोगों का ही गेहूं क्रय किया जा रहा है और किसानों को समय से भुगतान में भी लापरवाही बरती जा रही है। जिस कारण से केंद्र प्रभारी दधिबल सेठ को निलंबित कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि पीसीएफ केंद्र हेतिमपुर कि जांच एडीसीओ गाजीपुर द्वारा कराई गई और उनकी आख्या के आधार पर केंद्र प्रभारी कमला राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र से बोरी किसानों को देने पर प्रतिबंध है और जांच के दौरान केंद्र पर सरकारी बोरी पर गेहूं उतारा जा रहा था सहित कई कमियां पायी गई। जिस कारण से एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।