फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी (गाजीपुर)। क्षेत्र के विमला रमाशंकर महाविद्यालय यूूसुफपुर खड़बा में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन बुधवार को किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रामतेज पांडेय ने कहा कि मानव जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सं रक्षित रखने के लिए वृक्षों का होना आवश्यक है। सरकार के साथ ही आम जनता का भी पर्यावरण को संतुलित रखने का दायित्व है। अगर पर्यावरण को लेकर हम गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में इसका परिणाम भोगना पड़ेगा। इसलिए आज हम और आप इस बात का संकल्प लें कि अपने जीवन में एक पौध आवश्यक लगाएंगे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ब्रजभूषण दुबे ने कहा की आज पर्यावरण से आदमी ही नहीं, पशु और पक्षी भी प्रभावित हुए हैं। पशु-पक्षी के न रहने से मानव जीवन के लिए खतरा है। कोई भी आदमी अपने बच्चों को गिद्ध नहीं दिखा सकता। आने वाली पीढी़ केवल पक्षियों का नाम पढ़ और चित्र देखकर जान पाएगी कि भारत में ऐसे पक्षी रहा करते थे, जो सोचनीय विषय है। प्रभारी वनाधिकारी डा. एस राजा मोहन ने कहा कि आम आदमी ठान ले की वर्ष में एक बार अपने जन्मदिन के मौके पर एक पौध अवश्य लगाना है तो देश में हर वर्ष दस करोड़ पौधे लग सकते हैं। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी जखनिया द्वारा एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामकुमार सिंह, प्रवीण तिवारी, राजेश सिंह, जयप्रकाश तिवारी, उमेश तिवारी, राजेश, विनोद, उपेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पंकज दुबे एवं संचालन क्षेत्रीय वन अधिकारी उमाशंकर द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें