फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजपुर ने डेवढ़ी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में ग्राम प्रधान अशोक कुमार बिंद की ओर से नव वर्ष के अवसर पर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने फीता काटकर एवं फुटबाल पर किक मार कर किया। उद्घाटन मैच ताजपुर मांझा एवं डेवढ़ी के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मध्यांतर के बाद ताजपुर की टीम ने एक गोल कर बढ़त बना ली। यह बढ़त मैच समाप्त होने तक कायम रही। इससे पहले विधायक डा. बलवंत ने कहा कि प्रतियोगिता से स्पर्धा की भावना बढ़ती है। खेल कई मायनों में बहुत जरूरी है। इस मौके पर रामराज बिंद, राजेश, नागेंद्र, उमेश, रामाशीष, अजय कुमार, कन्हैया, आजाद, एहसान, नवरंग आदि उपस्थित थे। रेफरी सतेंद्र यादव एवं कमेंट्री लोरिक बिंद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें