फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के राजपुर पोखरा मुहल्ला में रविवार को दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों ने लाठी-डंडा से मारकर पिता, पुत्र और पुत्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई। राजपुर पोखरा निवासी जगरनाथ बिंद (55) की पट्टीदारों से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर दोपहर लगभग एक बजे से उसकी पट्टी से कहासुनी हो गई। इसी बीच जगरनाथ का पुत्र कन्हैया (23) और उसकी पुत्री रम्भा (33) भी वहां पहुंच गई। पुदेखते ही देखते मामला बढ़ गया और पट्टीदारों ने लाठी-डंडा से मारकर तीनों को घायल कर दिया। पी ड़ित ने कोतवाली पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें