फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय विकासखंड के छह ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन शासन की मंशा के अनुरुप कार्य न करने पर रोक दिया गया है। प्रभारी खंड विकास अधिकारी-एआर कोआपरेटिव डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरुप बार-बार निर्देश के बाद भी प्रगति न किए जाने पर छह ग्राम पंचायत सचिवों विश्वमोहन सिंह, मनोज कुमार यादव, जयप्रकाश पांडेय, पवन कुमार सिंह, रामनारायण यादव, कमलाकांत सिंह के नवंबर माह का वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की मंशा के अनुरुप कार्य नहीं किए जाएंगे तो निश्चित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 12091 आवास आवंटन का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर कई बार सीडीओ की तरफ से समीक्षा की जा चुकी है लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है। जिसको देखते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें