सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के सतरामगंज बाजार में शनिवार को स्टोव बनाने वाले दूकानदार मुलायम राम को गैरजनपद से आई पुलिस ने शनिवार को उठा लिया। दूकान पर पहुंची पुलिस टीम को देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों के पूछने पर भी पुलिसकर्मी बिना कुछ बताए उसे लेकर चले गए। शुक्रवार को भी इसी बाजार से एक सर्राफा व्यापारी को चार पुलिस कर्मियों ने उठा लिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामकिशुन प्रसाद ने इस तरह के किसी मामले में अनभिज्ञता जताई।