फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय जोनल मीट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के तुलसीपुर स्थित सेंट जांस स्कूल में दो दिवसीय एएसआईएस जोनल मीट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि हार्टमन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य फादर विक्टर ने खेल ज्योति प्रज्जवलित कर विद्यालय के स्पोर्ट्स कैप्टन अभिनंदन कुमार को सौंपते हुए खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत उद्घाटन किया। इसमें भदोही, चंदौली, बलिया, आजमगढ़, वाराणसी, मऊ, जौनपुर, शाहगंज, गोपीगंज आदि जिलों के 17 विद्यालयों से आए लगभग तीन सौ खिलाड़ी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। समारोह में मुख्य अतिथि ने खेलकूद को बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि यह ईश्वर की तरफ से दी गई शक्ति और क्षमता की अभिव्यक्ति का बेहतर माध्यम है। खेलों से बालकों में सहयोग, सद्भाव, नैतिकता, दृढ़ता, संकल्प जैसे जीवनोपयोगी गुण विकसित होते हैं जो जीवनपथ पर आगे बढ़ने में उनके सहायक बनते हैं। इससे पहले जोनल मीट का आरंभ शपथग्रहण एवं मार्चपास्ट के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें