फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 170 बोरी गेहूं भीगा

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश के चलते करीब 170 बोरी गेहूं भीग गया। इसके अलावा छह किसानों का तौल के लिए परिसर में रखा 200 क्विंटल गेहूं भी भीगने से नहीं बच सका। यह गेहूं गोदाम से उठान नहीं होने के चलते खुले आसमान के नीचे रखे गए थे। इन्हें बरसात से बचाने के इंतजाम तक नहीं किए गए थे। कृषि उत्पादन उप मंडी समिति को खरीद क्रय केंद्र बनाया गया है। साथ ही किसानों से गेहूं की खरीद के बाद गोदाम में रखने का इंतजाम भी किया गया है। ऐसे में 137 किसानों से सात हजार 976 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। गोदाम में गेहूं की बोरियां अधिक होने से शेष बोरियों को समिति के परिसर में खुले आसमान के नीचे रखा गया था। 18 मई की देर रात से बारिश होने के बाद भी गेहूं की बोरियों को बचाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। 19 मई को मौसम को देखते हुए सिर्फ इन बोरियों के ऊपर प्लास्टिक डालकर उसे बचाने की खानापूर्ति की गई। लेकिन तेज बारिश से प्लास्टिक से भी गेहूं की बोरियां नहीं बच सकीं। परिसर में पानी भर जाने से यह पूरी तरह से भीग गई और गेहूं खराब होने के कगार पर पहुंच गया है। क्रय केंद्र के सचिव धनंजय ने बताया कि गोदाम से गेहूं के उठान के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया, लेकिन अब तक इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।ह्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें